|
Skip Navigation Links
Home
>
GK Post
Home
Hindi GK
UPSC GK
State GK
South India
Tamil
Telugu
Kannada
Malayalam
West India
Marathi
Gujarati
MP GK
Chhattisgarh
North India
RPSC
Haryana
UP GK
Uttarakhand
Himachal
Delhi
East India
Bihar
Jharkhand
Educational Quiz
College Quiz
A-O Level
Medical
Medical-PG
Engineering
GATE
MBA-BBA
Aptitude
IT Eng.
International
USA
UK
MCQ GK
Exam Quiz
old Exams
जीवनी
नौकरी
विशेष
search
Article
उत्तर प्रदेश की नदियां
23 Sep, 2015
Admin
उ.प्र. की नदियां SPECIAL FOR UPPCS 2013 उ.प्र. की नदियां गंगा और यमुना उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदियां हैं। इनका बहाव उत्तर मेें हिमालय तथा दक्षिण में विंध्याचल द्वारा निर्धारित है। उत्तर प्रदेश की अन्य प्रमुख नदियांे में - घाघरा, गोमती, चंबल, सोन, कर्मनाशा, चन्द्रप्रभा, रिहंद, बेलन एवं धसान उल्लेखनीय है। उ.प्र. की सर्वाधिक लंबी नदी ’गंगा नदी है। हिमालय पर्वत से निकलने वाली उ.प्र. की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, रामगंगा, घाघरा, गंडक और राप्ती हैं। उ.प्र. के मैदानी भाग से निकलने वाली प्रमुख नदियां- गोमती, वरुण, रिहंद, पांडो और ईसन हैं। दक्षिण पठार से निकलने वाली उ.प्र. की प्रमुख नदियां - चंबल, बेतवा, केन, सोन, टाॅस, कंहार तथा रिहंद हैं। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियां - रामगंगा, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, यमुना हैं। उत्तरी किनारे से मिलने वाली सहायक नदियां रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी व बागमती तथा दक्षिण किनारे से मिलने वाली सहायक नदियां यमुना एवं सोन हैं। गंगा नदी , यमुना एवं पौराणिक सरस्वती नदी से इलाहाबाद में मिलती है। गंगा का उद्गम गंगोत्री हिमनद (केदारनाथ चोटी पर) से होता है। उद्गम स्थान पर गंगा को भागीरथी नाम से जाना जाता हैै। भागीरथी एवं अलकनंदा नदी का ही संयुक्त नाम गंगा नदी है। इन दोनों नदियांे का संगम देव प्रयाग में होता है। हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी क्षेत्र मंे प्रवेश करती हैं। सहारनपुर जनपद से गंगा नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती हैं। धौली व विष्णु गंगा नदी, गंगा नदी से विष्णु प्रयाग में मिलती हैं। मंदाकिनी नदी रूद्र प्रयाग में गंगा नदी से मिलती है। गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर बहती हैं। कन्नौज के निकट गंगा नदी से रामगंगा नदी मिलती हैं। गंगा नदी बांग्लादेश में बंगाल की खड़ी से मिलती हैं। गंगा नदी के किनारे स्थित उ.प्र. के प्रमुख नगर हैं- फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर , वाराणसी एवं गाजीपुर। कानपुर गंगा नदी के दाएं किनारे एवं वाराणसी बाएं किनारे पर स्थित हैं। यमुना नदी का उद्गम यमुनोत्री हिमनद मंे स्थित बंदरपूंछ से होता हैं। यमुना नदी उ.प्र. के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रबुद्ध नगर मेरठ, गाजियाबाद , पंचशील नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर एवं इलाहाबाद जिलों से होकर बहती है। चंबल नदी, यमुना नदी से इटावा के पास मिलती है। बैतवा, यमुना नदी से हमीरपुर के निकट मिलती है। बांदा मंे भोजहा के निकट, यमुना नदी से केन नदी मिलती है। उ.प्र. के मथुरा, वृंदावन, आगरा, इटावा, काल्पी, हमीरपुर नगर यमुना नदी के किनारे अवस्थित है। रामगंगा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय श्रेणी (गढ़वाल) से होता है। रामगंगा नदी कालागढ़ (बिजनौर) से मैदानी भागों में प्रवेश करती है। शारदा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय से होता है। प्रारंभ में इसे काली गंगा या गोरी गंगा के नाम से जाना जाता है। शारदा नदी पीलीभीत एवं नेपाल की सीमा निर्धारित करती है। शारदा नदी ब्रह्मदेव के निकट मैदानी भागों में प्रवेश करती है। सांप की भांति टेढ़े-मेढ़े मार्ग से होकर प्रवाहित होने वाली नदी शारदा नदी है। शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहरामघाट के निकट होता है। अयोध्या सरयू नदी के किनारे अवस्थित है। घाघरा नदी का उद्गम माप चांचुगो हिमनद (तिब्बत) से होता है। घाघरा नदी की सहायक नदियां करनाली, शिख, टीला, सेटी, बेरी, राप्ती एवं छोटी गंडक हैं। राप्ती नदी का उद्गम स्थल रुकुम कोट (नेपाल) है। राप्ती की प्रमुख सहायक नदी रोहणी है। राप्ती एवं घाघरा नदियों का संगम देवरिया मंे बरहज नामक स्थान पर होता है। चंबल नदी का उद्गम पहाड़ी, महू (मध्य प्रदेश ) से होता है। चंबल की प्रमुख सहायक नदियां काली सिंध, पार्वती एवं बनास हैं। चंबल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा को निर्धारित करती है। चंबल नदी पर बनाए गए प्रमुख बांध हैं - गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध। चंबल नदी अपनी गहरी कंदराओं एवं बीहड़ों के लिए प्रसिद्ध है। बेतवा नदी का उद्गम कुमार गांव, रायसेन (उ.प्र.) से होता है। बेतवा नदी उ.प्र. के झांसी, औरिया, जालौन एवं हमीरपुर जिलों से होकर बहती है। केन नदी का उद्गम कैमूर पहाड़ियेां से होता है। इसे कर्णवती उपनाम से भी जाना जाता है। केन नदी एवं यमुना नदी का संगम भोजहा के निकट होता है। सोन नदी का उद्गम शेषाकुंड (अमरकंटक पहाड़ियां) से होता हैै । सेान की प्रमुख सहायक नदियां रिहंद एवं कुनहद हें। सोन नदी उ.प्र. के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों से होकर प्रवाहित होती है। गोमती नदी का उद्गम उ.प्र. के पीलीभीत जिलों की फुल्हर झील से होता है। गोमती नदी उ.प्र. के शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर जिलों से होकर प्रवाहित होती हुई गाजीपुर जिले में गंगा नदी मे मिल जाती है। उ.प्र. की राजधानी लखनऊ गोमती नदी के किनारे ही स्थित है। टोंस नदी का उद्गम तार्माकुंड, कैमूर श्रेणी (मध्य प्रदेश ) से होता है। टोंस की प्रमुख सहायक नदी बेलन नदी है। टांेस नदी पर कई प्रसिद्ध जलप्रपात स्थित हैं। टोंस एवं गंगा नदी का संगम सिरसा (इलाहाबाद) में होता है। ध्यातव्य है कि टांेस नामक एक अन्य नदी (जो यमुना में मिलती है ) का उद्गम बंदर पूंछ पहाड़ी उत्तराखंड से होता है, परंतु यह उत्तर प्रदेश में प्रवाहित नहीं होती है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां नदियां उद्गम लंबाई (किमी.) नदियां उद्गम लंबाई (किमी.) : गंगा उत्तराखंड 2525 राप्ती नेपाल 640 यमुना उत्तराखंड 1375 बेतवा मध्य प्रदेश 480 घाघरा तिब्बत 1080 गोमती उत्तर प्रदेश 940 चंबल मध्य प्रदेश 1050 केन मध्य प्रदेश 308 सोन मध्य प्रदेश 780 टोंस मध्य प्रदेश 265 रामगंगा उत्तराखंड 690 शारदा उत्तराखंड 160 ।
Reading Corner ( Ctrl + Mouse Click)
भारत के संविधान निर्माण के दौरान संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
कर्नाटक का प्रमुख लोकनृत्य कौन सा है ?
भारत में सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 में पंचायती राज व्यवस्था का शुभारम्भ कहाँ से किया गया ?
भारत के किस एक राज्य में कुल भूक्षेत्र का अधिकतम वन क्षेत्र है ?
इकाइयों की अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में मूल इकाइयां कितनी हैं ?
घरेलू मक्खी द्वारा फैलने वाला रोग कौन सा हैं ?
पेनिसिलीन की खोज किसने की थी ?
आजकल सड़कों पर रोशनी के लिए प्रायः पीले लैंपों का प्रयोग किया जाता है। उन लैंपों में किस गैस का प्रयोग किया जाता है ?
एंगस्ट्रोम से किसका मापन किया जाता है ?
प्रकाश के मापन से संबंधित भौतिकी की शाखा को क्या कहते हैं ?
सबसे लम्बी खाद्य श्रंखला कहाँ मिलती है ?
भारतीय रिजर्व बैंक के लेखा वर्ष की अवधि क्या है ?
हिन्दी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजनों की संख्या कितनी है ?
‘‘शिक्षा का मुख्य कार्य उत्तम नैतिक चरित्र का विकास करना है. ’’ उक्त कथन किसका है ?
इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय सुपर ताप विद्युत परियोजना के तहत् प्रतिवर्ष कितने अरब विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है ?
प्रसिध्द भारतीय महिला एथलीट पी.टी. उषा की आत्मकथा का क्या नाम है ?
महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण, अधिनियम किस सन् में पारित किया गया ?
पोखरन में अणु विस्फोटन कब हुआ था ?
कम्प्यूटर के आविष्कारक कौन हैं ?
‘हारमोनीज ऑफ द वल्र्ड’ पुस्तक किसने लिखी है ?
पल्लवों की राजधानी का नाम क्या था ?
किसने सबसे पहले यह पता लगाया कि शुक्र ग्रह पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ है ?
मेसोपोटामिया की सभ्यता कहाँ विकसित हुई थी ?
बांबे, कलकत्ता और मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत की गई थी ?
गाँधी को सर्वप्रथम ‘महात्मा’ किसने कहा ?
उत्तर प्रदेश को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था ?
हिन्दू.मुस्लिम एकता का प्रतीक ‘सुलहकुल’ उत्सव उत्तर प्रदेश के किस शहर में आयोजित होता है ?
लाल लाजपत राय किसके विरुध्द प्रदर्शन कर रहे थे, जब वे पुलिस की नृशंसता का शिकार हुए ?
RBI की अधिसूचना के अनुसार, 29 जून 2011 से कौन-से सिक्के बंद हो गये ?
‘ई.ड्यूको’ का क्या अर्थ है ?
बिरजू महाराज ने किस नृत्य शैली में ख्याति प्राप्त की थी ?
पानीपत का द्वितीय युध्द कब हुआ था ?
WWW का पूरा रूप क्या है ?
भारत के संविधान के अनुच्छेद 371 के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस राज्य के राज्यपाल का राज्य के कानून एवं व्यवस्था के विषय में विशेष उत्तरदायित्व है ?
चक्रवर्ती राजगोपालचारी से ठीक पहले कौन भारत का गवर्नर जनरल था ?
Managed Services By:
www.upscgk.com
Home
About us
Services
Terms
Team
Sitemap
Contact