|
Skip Navigation Links
Home
>
GK Post
Home
Hindi GK
UPSC GK
State GK
South India
Tamil
Telugu
Kannada
Malayalam
West India
Marathi
Gujarati
MP GK
Chhattisgarh
North India
RPSC
Haryana
UP GK
Uttarakhand
Himachal
Delhi
East India
Bihar
Jharkhand
Educational Quiz
College Quiz
A-O Level
Medical
Medical-PG
Engineering
GATE
MBA-BBA
Aptitude
IT Eng.
International
USA
UK
MCQ GK
Exam Quiz
old Exams
जीवनी
नौकरी
विशेष
search
Article
उत्तराखण्ड - इतिहास
4 Oct, 2015
Admin
स्कन्द पुराण में हिमालय को पाँच भौगोलिक क्षेत्रों में विभक्त किया गया है:-
खण्डाः पञ्च हिमालयस्य कथिताः नैपालकूमाँचंलौ। केदारोऽथ जालन्धरोऽथ रूचिर काश्मीर संज्ञोऽन्तिमः॥
अर्थात हिमालय क्षेत्र में नेपाल, कुर्मांचल (कुमाऊँ), केदारखण्ड (गढ़वाल), जालन्धर (हिमाचल प्रदेश) और सुरम्य कश्मीर पाँच खण्ड है।
पौराणिक ग्रन्थों में कुर्मांचल क्षेत्र मानसखण्ड के नाम से प्रसिद्व था। पौराणिक ग्रन्थों में उत्तरी हिमालय में सिद्ध गन्धर्व, यक्ष, किन्नर जातियों की सृष्टि और इस सृष्टि का राजा कुबेर बताया गया हैं। कुबेर की राजधानी अलकापुरी (बद्रीनाथ से ऊपर) बताई जाती है। पुराणों के अनुसार राजा कुबेर के राज्य में आश्रम में ऋषि-मुनि तप व साधना करते थे। अंग्रेज़ इतिहासकारों के अनुसार हुण, सकास, नाग, खश आदि जातियाँ भी हिमालय क्षेत्र में निवास करती थी। पौराणिक ग्रन्थों में केदार खण्ड व मानस खण्ड के नाम से इस क्षेत्र का व्यापक उल्लेख है। इस क्षेत्र को देव-भूमि व तपोभूमि माना गया है।
मानस खण्ड का कुर्मांचल व कुमाऊँ नाम चन्द राजाओं के शासन काल में प्रचलित हुआ। कुर्मांचल पर चन्द राजाओं का शासन कत्यूरियों के बाद प्रारम्भ होकर सन 1790 तक रहा। सन 1790 में नेपाल की गोरखा सेना ने कुमाऊँ पर आक्रमण कर कुमाऊँ राज्य को अपने आधीन कर लिया। गोरखाओं का कुमाऊँ पर सन 1790 से 1815 तक शासन रहा। सन 1815 में अंग्रेंजो से अन्तिम बार परास्त होने के उपरान्त गोरखा सेना नेपाल वापस चली गई किन्तु अंग्रेजों ने कुमाऊँ का शासन चन्द राजाओं को न देकर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अधीन कर दिया। इस प्रकार कुमाऊँ पर अंग्रेजो का शासन 1815 से आरम्भ हुआ।
ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार केदार खण्ड कई गढ़ों (किले) में विभक्त था। इन गढ़ों के अलग-अलग राजा थे जिनका अपना-अपना आधिपत्य क्षेत्र था। इतिहासकारों के अनुसार पँवार वंश के राजा ने इन गढ़ों को अपने अधीनकर एकीकृत गढ़वाल राज्य की स्थापना की और श्रीनगर को अपनी राजधानी बनाया। केदार खण्ड का गढ़वाल नाम तभी प्रचलित हुआ। सन 1803 में नेपाल की गोरखा सेना ने गढ़वाल राज्य पर आक्रमण कर अपने अधीन कर लिया। यह आक्रमण लोकजन में गोरखाली के नाम से प्रसिद्ध है। महाराजा गढ़वाल ने नेपाल की गोरखा सेना के अधिपत्य से राज्य को मुक्त कराने के लिए अंग्रेजो से सहायता मांगी। अंग्रेज़ सेना ने नेपाल की गोरखा सेना को देहरादून के समीप सन 1815 में अन्तिम रूप से परास्त कर दिया। किन्तु गढ़वाल के तत्कालीन महाराजा द्वारा युद्ध व्यय की निर्धारित धनराशि का भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त करने के कारण अंग्रेजों ने सम्पूर्ण गढ़वाल राज्य राजा गढ़वाल को न सौंप करअलकनन्दा-मन्दाकिनी के पूर्व का भाग ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन में सम्मिलित कर गढ़वाल के महाराजा को केवल टिहरी जिले (वर्तमान उत्तरकाशी सहित) का भू-भाग वापस किया। गढ़वाल के तत्कालीन महाराजा सुदर्शन शाह ने 28 दिसंबर 1815 को टिहरी नाम के स्थान पर जोभागीरथी और भिलंगना नदियों के संगम पर छोटा सा गाँव था, अपनी राजधानी स्थापित की। कुछ वर्षों के उपरान्त उनके उत्तराधिकारी महाराजा नरेन्द्र शाह ने ओड़ाथली नामक स्थान पर नरेन्द्रनगर नाम से दूसरी राजधानी स्थापित की। सन 1815 से देहरादून व पौड़ी गढ़वाल (वर्तमान चमोली जिला और रुद्रप्रयाग जिले का अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ विकास खण्ड सहित) अंग्रेजो के अधीन व टिहरी गढ़वाल महाराजा टिहरी के अधीन हुआ।
भारतीय गणतन्त्र में टिहरी राज्य का विलय अगस्त 1949 में हुआ और टिहरी को तत्कालीन संयुक्त प्रान्त (उ.प्र.) का एक जिला घोषित किया गया।1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठ भूमि में सीमान्त क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से सन 1960 में तीन सीमान्त जिले उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ का गठन किया गया। एक नए राज्य के रुप में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के फलस्वरुप (उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000) उत्तराखण्ड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई। इसलिए इस दिन को उत्तराखण्ड में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सन 1969 तक देहरादून को छोड़कर उत्तराखण्ड के सभी जिले कुमाऊँ मण्डल के अधीन थे। सन 1969 में गढ़वाल मण्डल की स्थापना की गई जिसका मुख्यालय पौड़ी बनाया गया। सन 1975 में देहरादून जिले को जो मेरठ मण्डल में सम्मिलित था, गढ़वाल मण्डल में सम्मिलित कर लिया गया। इससे गढवाल मण्डल में जिलों की संख्या पाँच हो गई। कुमाऊँ मण्डल में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, तीन जिले सम्मिलित थे। सन 1994 में उधमसिंह नगर और सन 1997 में रुद्रप्रयाग, चम्पावत व बागेश्वर जिलों का गठन होने पर उत्तराखण्ड राज्य गठन से पूर्व गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डलों में छः-छः जिले सम्मिलित थे। उत्तराखण्ड राज्य में हरिद्वार जनपद के सम्मिलित किये जाने के पश्चात गढ़वाल मण्डल में सात और कुमाऊँ मण्डल में छः जिले सम्मिलित हैं। 1 जनवरी 2007 से राज्य का नाम "उत्तराञ्चल" से बदलकर "उत्तराखण्ड" कर दिया गया।
Reading Corner ( Ctrl + Mouse Click)
‘कनफेडरेशन कप’ किस खेल से सम्बन्धित है ?
मोहिनीअट्टम मूल रूप से किस राज्य में जन्मा और विकसित हुआ लोक नृत्य है ?
सामान्य परिस्थितियों में, हवा मे ध्वनि का वेग कितना होता है ?
भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर का क्या नाम है ?
‘नीला ग्रह’ के नाम से कौन जाना जाता है ?
किस राज्य की सरकार ने 3 फरवरीए 2013 को ‘सीएम किसान विदेश अध्ययन यात्रा’ आरम्भ करने की घोषणा की ?
फुटबॉल में ‘ब्लैक पर्ल’ के उपनाम से किसे जाना जाता है ?
कोर्टेस जेनेरेल्स निम्नलिखित देशों में से किसकी पार्लियामेंट है ?
‘डार्विन फिचिंज’ का प्रयोग किस समूह के लिए किया जाता है ?
‘डबल फॉल्ट’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ?
भारत में क्षेत्रीय शासन स्थापित करने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र कौन था ?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी कहां अवस्थित है ?
राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन होता है ?
द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था ?
कौन-सा ग्रह सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में सबसे कम समय लेता है ?
रवीन्द्रनाथ टैगोर ने किसके विराध में नाइटहुड का त्याग कर दिया था ?
सूर्य की किरण पृथ्वी की यात्रा पूरी करने में कितना समय लेती है ?
महलानोबिश मॉडल का सम्बन्ध किस पंचवर्षीय योजना के साथ जोड़ा गया है ?
दुर्योधन की माँ कौन थी ?
महासागर सतह पर सबसे गहरा बिन्दु कौन-सा है ?
‘जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए’, उसे क्या कहेंगे ?
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कहाँ पर आयोजित वार्षिक सत्र में ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प अपनाया गया था ?
मोटर कार के धुएं से मानसिक रोग पैदा करने वाला प्रदूषक का नाम क्या है ?
माघ.खिचड़ी गुडि़या, बजहर, होली आदि त्यौहार किस जनजाति द्वारा मनाए जाते हैं ?
‘नूरजहां’ का मूल नाम क्या था ?
किस नदी को ‘दक्षिण गंगा’ कहा जाता है ?
‘प्रकाश वर्ष’ किसकी इकाई है ?
‘अपने ही कुल के नाशक’ को क्या कहते हैं ?
राष्ट्रवाद की भावना के प्रचार के लिए ‘गणपति’ एवं ‘शिवाजी’ उत्सव किसने प्रारम्भ किया ?
भारत आने वाला सबसे पहला पुर्तगाली कौन था ?
शिक्षा यानि ‘ऐजुकेशन’ शब्द की उत्पत्ति हुई किस भाषा से हुई है ?
उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज अवस्थित है ?
‘ऐन एरिया ऑफ डार्कनेस’ किसकी रचना है ?
समुद्र के जल में लवण की औसत मात्रा क्या होती है ?
विजय केलकर समिति की रिपोर्ट किससे सम्बन्धित थी ?
Managed Services By:
www.upscgk.com
Home
About us
Services
Terms
Team
Sitemap
Contact