|
Skip Navigation Links
Home
>
GK Post
Home
Hindi GK
UPSC GK
State GK
South India
Tamil
Telugu
Kannada
Malayalam
West India
Marathi
Gujarati
MP GK
Chhattisgarh
North India
RPSC
Haryana
UP GK
Uttarakhand
Himachal
Delhi
East India
Bihar
Jharkhand
Educational Quiz
College Quiz
A-O Level
Medical
Medical-PG
Engineering
GATE
MBA-BBA
Aptitude
IT Eng.
International
USA
UK
MCQ GK
Exam Quiz
old Exams
जीवनी
नौकरी
विशेष
search
Article
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
23 Sep, 2015
Admin
● उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रश
ासनिक व विधायिक राजधानी है।
● उत्तर प्रदेश मे कुल जिलो की संख्या 75 तथा मंडल 18 है।
● उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है, जोकि भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) के लगभग 7.33% के बराबर है।
● उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 30°52' से 30°24' उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
● उत्तर प्रदेश का देशान्तरीय विस्तार 77°5' पूर्व से 84°38' पूर्वी देशान्तर के मध्य है।
● उत्तर प्रदेश की सीमाएँ केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली सहित कुल 9 राज्यों से लगी हुई हैं।
● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य निम्न हैं - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार एवं उत्तराखण्ड।
● उत्तर प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले एकमात्र केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली है। इसकी सीमाएँ प्रदेश के गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर से लगी हुई हैं।
● उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश से और न्यूनतम सीमा रेखा हिमाचल प्रदेश से स्पर्श करती है।
● सर्वाधिक प्रदेशों को स्पर्श करने वाला उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला सोनभद्र है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखण्ड एवं बिहार को स्पर्श करता है।
● सबसे कम जिलों को स्पर्श करने वाला जिला ललितपुर है।
● उत्तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
● उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोक सभा व राज्य सभा के सदस्य चुने जाते हैं।
● उत्तर प्रदेश को वर्तमान में मुख्यत: तीन प्राकृतिक प्रदेशों में विभाजित किया गया है– (i) भाबर एवं तराई का प्रदेश, (ii) गंगा-यमुना का मैदान एवं (iii) दक्षिण का पठारी प्रदेश।
● उत्तर प्रदेश में मुख्यत: तीन ऋतुएं-(i) शीत ऋतु, (ii) ग्रीष्म ऋतु और (iii) वर्षा ऋतु होती हैं।
● उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी और ग्रीष्म ऋतु मार्च से मध्य जून तक रहती है।
● उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जुलाई एवं अगस्त महीनों में होती है।
● उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षा बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा से प्राप्त होती है इससे प्रदेश की कुल वर्षा का लगभग 75%-80% भाग प्राप्त होता है।
● उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर (औसम 184.7 सेमी) में तथा सबसे कम वर्षा मथुरा (औसम 54.4 सेमी) में होती है।
● राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। जिसमें चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, जौ और गन्ना राज्य की मुख्य फ़सलें हैं।
● उत्तर प्रदेश में दोमट एवं बलुई मिट्टी को क्षेत्रीय भाषा में सिक्टा, करियाल एवं धनका भी कहते हैं।
● उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के किनारे ही स्थित है।
● उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यत: दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
● उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का उत्पादन मिर्जापुर जिले के गुरूमा-कनाच-बापुहारी एवं सोनभद्र जिले के कजरहट में किया जाता है।
● उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नगर चूड़ियाँ बनाने हेतु विश्वविख्यात है।
● उत्तर प्रदेश में एल्यूमीनियम उद्योग का प्रमुख केन्द्र रेनूकूट (सोनभद्र) है।
● उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।
● रेशम वस्त्र उद्योग प्रदेश के वाराणसी, इटावा, मोदीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं शाहजहाँपुर जिलों में स्थित है।
● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर है।
● उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना नोएडा में की गई है।
● उत्तर प्रदेश राज्य का पहला 'निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क' ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है।
● उत्तर प्रदेश के प्रथम फिल्म सेंटर का शिलान्यास ओखला औद्योगिक क्षेत्र में किया गया है।
● उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग विकास निगम' द्वारा हापुड़, बाराबंकी, वाराणसी तथा सहारनपुर में 'एग्रोपार्क' विकसित किए गए हैं।
● उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम की स्थापना 1 नवम्बर, 1954 को कानपुर में की गई है।
● उत्तर प्रदेश में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा (टाइगर रिजर्व) है।
● उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना 25 नवम्बर, 1974 को की गई थी।
● उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है, जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।
● यमुना एक्सप्रेस-वे (पूर्व नाम 'ताज एक्सप्रेस-वे) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।
● उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 8,763 किमी (31 मार्च, 2011) है। यह भारत में सबसे अधिक है। वर्ष 2003 में इलाहाबाद को उत्तर-मध्य क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
● उत्तर प्रदेश की गंगा, यमुना, घाघरा तथा गोमती नदियों में जल परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।
Reading Corner ( Ctrl + Mouse Click)
‘साल्ट लेक स्टेडियम’ कहाँ स्थित है ?
‘तानसेन सम्मान’ किस राज्य को सरकार ने शुरू किया था ?
संसद की किस वित्तीय समिति में राज्य सभा का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होता ?
आर्य भारत में सबसे पहले आकर कहाँ बसे ?
‘नेबुलर हाइपोथीसिस’ किसके उद्गम का सिध्दांत है ?
‘जिन्ना एवं तिलक कॉमरेड इन फ्रीडम स्ट्रगल’ पुस्तक के रचियता कौन हैं ?
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में किसी भी प्रकार छुआछूत को असंवैधानिक घोषित किया गया है ?
समुद्र में डूबी वस्तु का पता लगाने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है ?
चर्चित किताब ‘हेमलेट’ किसके द्वारा लिखी गई थी ?
किस नृत्य शैली में कथा/भाव हमेशा महाभारत या रामायण से लिया जाता है ?
चक्रवर्ती राजगोपालचारी से ठीक पहले कौन भारत का गवर्नर जनरल था ?
खाद्यान्नों/खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए कौनसा रसायन प्रयुक्त किया जाता है ?
‘रोम’ शहर किस नदी के तट पर बसा है ?
भारत में सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय कौन सा है ?
‘डूरण्ड रेखा’ किस देशों की महत्वपूर्ण सीमा के बीच में है ?
किस दिन महात्मा गांधी ने ‘दांडी यात्रा’ शुरू की थी ?
उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई ?
‘टु ए हंगर फ्री वल्र्ड’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
भारत के संविधान के किस भाग को संविधान की आत्मा के रूप में वर्णित किया गया हैं ?
भारत में अधिकतम ड्डषि योग्य क्षेत्र घेरने वाली फसल है ?
उत्तर.पूर्वी रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है ?
विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय संस्थाओं में से एक - बैंक ऑफ अमेरिका के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त पहला गैर.अमेरिकी व्यक्ति कौन है ?
किस वर्ष में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था ?
पुस्तक ‘लास्ट मैन इन दि टावर’ का लेखक कौन है ?
सन्त कबीर ने उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर शरीर त्याग किया था ?
भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था ?
राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन होता है ?
भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ?
संविधान के अनुसार भारतीय संसद के अंग कौन.कौन हैं ?
भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?
राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है ?
कोलम्बस ने अमेरीका की खोज कब की थी ?
मिस किम कैंपबेल किस देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री हैं ?
यदि सूरत में बनी वस्तुएं मुंबई या दिल्ली में बेची जाएं, तो यह कौन सा व्यापार हुआ ?
‘ऐन इक्बल म्यूजिक’ के लेखक कौन हैं ?
Managed Services By:
www.upscgk.com
Home
About us
Services
Terms
Team
Sitemap
Contact